{"_id":"655f99735d65f18d560584a8","slug":"three-accused-absconding-in-dowry-murder-arrested-kannauj-news-c-12-knp1038-484132-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दहेज हत्या में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दहेज हत्या में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 Nov 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के टड़ा-रायपुर गांव में पिछले माह दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। दहेज हत्या के आरोपी पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के टड़ा रायपुर गांव निवासी पिंकी का शव 25 अक्तूबर को मकान में मिला था। सूचना पर पहुंचे औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के पुर्वा समई गांव निवासी भाई जितेंद्र कुमार ने पति नीलेश, ससुर रमेश चंद्र, सास सीमा देवी, जेठ उमेश चंद्र, जेठानी नीलम व ननद आरती पर हत्या के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के बाद से ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी नीलेश, रमेश चंद्र व सीमा देवी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन