फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Threats to kill the block chief

ब्लाक प्रमुख को जान से मारने की दी धमकी, चालक को पीटा

Sat, 30 Apr 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Threats to kill the block chief
कन्नौज। चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने ब्लाक प्रमुख गुगरापुर के चालक को बेरहमी से पीट दिया। आरोपियों ने एक सप्ताह के अंदर ब्लाक प्रमुख को जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के हैवतपुर कटरा गांव निवासी राजवीर उर्फ लालू गुगरापुर ब्लाक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी का कार चालक है। शनिवार को सदर कोतवाली में चालक राजवीर ने राजवीर उर्फ पट्टे, विमल कुमार, पूनम और भूरी निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 27 अप्रैल को वह ब्लाक प्रमुख के खेतों की ओर गया था। इस दौरान आरोपियों ने हमला कर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर ब्लाक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी और उसकी गोली मारकर हत्या कर देंगे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ब्लाक प्रमुख ने पुलिस अधिकारियों से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed