{"_id":"283be16b180c05938a588893bb64fb5d","slug":"thousands-of-merchant-cash-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से हजारों की नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर से हजारों की नकदी पार
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के खैरनगर रोड पर स्थित गांधी नगर मोहल्ले में बीती रात चोरों ने एक व्यापारी के घर से हजारों की नकदी पार कर दी। घर वालों के जाग जाने पर चोर भाग निकले। मामले में गृह स्वामी की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला निवासी अजय सिंह यादव पुत्र बहादुर सिंह यादव की खैरनगर रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर उनका मकान स्थित है। शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। उसी दौरान चोर छत पर चढ़ आए और जीने की मदद से नीचे पहुंच गए।
चोरों ने घर में रखी सेफ तोड़ने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाए। सेफ के पास एक डिब्बे में रखी करीब 18 हजार रुपये की नकदी चोर ले गए। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जब जगे तो चोर भाग निकले। शनिवार सुबह व्यापारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।