{"_id":"5829e5584f1c1be0438fe159","slug":"thousands-of-devotees-took-a-dip-in-the-ganga-on-kartik-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Mon, 14 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
हादेवी घाट पर गंगा जी में डुबकी लगाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने महादेवी गंगा घाट पर डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद घाट पर लगे मेले में भक्तों ने जमकर खरीददारी की। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर महादेवी गंगा घाट पर रविवार की रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह सिलसिला सोमवार की शाम तक चलता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवी गंगा घाट पर रविवार की रात से ही डेरा जमाए रहे।
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा जी में डुबकी लगाकर सुख-सृमद्धि का आशीर्वाद लिया। स्नान करने के बाद भक्तों ने मां गंगा की आरती कर पूजा-अर्चना की। वहीं गंगा घाट पर लगे मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की।
पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते गंगा जी पुलिस पर पैदल जाने वाले भक्तों का जाम लग गया। इससे भक्तों को करीब 1 घंटे तक धूप में खड़ा होना पड़ा। जाम से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। जाम की सूचना पुलिस प्रशासन को मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मश्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
वैदिक आचार्य पंड़ित पवन शुक्ला ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन कृतिका में शिवजी के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है। इस दिन चंद्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूइया और क्षमा इन छह कृतिकाओं का पूजन करने से शिवजी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से भी पूरे वर्ष स्नान करने का फल मिलता है।
वहीं मानीमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा पर इत्रनगरी में गंगा की गोद में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महादेवी घाट पर देर शाम से आस-पास के ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने टेंट जमा लिए थे। स्नान के बाद गंगा तटों पर ही श्री हरि विष्णु-भगवान की पूजा-अर्चना श्रद्धालु कर रहे हैं। स्नान का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सदर एसडीएम रामगोपाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। किसी भी तरह की कोई भी अप्रिय घटना न हो इस पर भी प्रशासन अपनी पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।