{"_id":"68a378f98a57e3ed3e02701a","slug":"thousand-cheated-in-the-name-of-dosti-banama-on-facebook-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135964-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फेसबुक पर दोस्ती, बैनामा के नाम पर 45 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फेसबुक पर दोस्ती, बैनामा के नाम पर 45 हजार ठगे
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सोशल साइट फेसबुक पर हुई दोस्ती के माध्यम से जालसाज ने खेत का बैनामा करने का झांसा देकर 45 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
इंदरगढ़ क्षेत्र के उमर्दा निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम महोई निवासी एक युवक का फेसबुक के माध्यम से पिता महेश चंद्र से संपर्क हो गया था। युवक ने अपने पिता की मौत होने का बहाना बनाकर उसके पिता से पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसने अपना खेत बेचने की बात कही। इसके लिए पिता ने यूपीआई के माध्यम से उसे 40 हजार रुपये एडवांस दे दिए। युवक अब न तो फोन उठा रहा है और न ही उसके रुपये वापस दे रहा है। अखिलेश ने जालसाज युवक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।