फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Those who were sent to prison fight

झगड़ा करने वालों को भेजा गया जेल

Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Those who were sent to prison fight

चुनावी रंजिश में एक-दूसरे को पीटकर माहौल खराब करने

विज्ञापन
के मामले में पकड़े गए चारों युवकों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। नामजद अन्य की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

ज्ञात हो कि मतदान के दिन सलेमपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव व उनके समर्थकों का भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार से विवाद हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट व पथराव में सौरभ का सिर फट गया था। शनिवार को इसी रंजिश के कारण जलालपुर पनवारा पूर्वी ओवरब्रिज के पास दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हुए तो जमकर मारपीट हुई और हवा में गोलियां दागी गईं।

एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कानून तोड़कर अशांति फैलाने के बाद दोनों पक्ष कोतवाली में समझौता करना चाह रहे थे। मुकदमे में नामजद ज्ञानेंद्र यादव, संदीप और दूसरे पक्ष से उपेंद्र वर्मा एवं रजत सैनी को जेल भेजा गया है। इन सभी के खिलाफ सेवेन क्रिमिनल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

एसपी ने बताया कि उपेंद्र वर्मा पूर्वी बाईपास पर पुलिस की सुरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जा रहे शव को छीन कर जीटी रोड जाम करने, बगैर परमीशन के बोर्डिंग ग्राउंड से ग्वाल मैदान तक यात्रा निकालने व प्रभात फेरी निकालने के मामले में भी फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed