{"_id":"666de8fdc5471a6cbe09e684","slug":"those-responsible-came-into-action-after-the-villagers-protested-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114509-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ग्रामीणों के विरोध के बाद हरकत में आए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ग्रामीणों के विरोध के बाद हरकत में आए जिम्मेदार
Sun, 16 Jun 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
इंदरगढ़। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते दो साल से पानी की टंकी की सबमर्सिबल फुंकी होने से लोगों कों साफ पानी नहीं मिल रहा था। सप्लाई मुहैया नहीं हो पा रही थी। भीषण गर्मी में पानी की मारामारी को लेकर पांच दिन पहले ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था।
जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशन के बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने फुंकी मशीन को सही करवाकर पानी की सप्लाई को सुचारु रूप से शुरू कराया।
हसरेन ब्लॉक क्षेत्र के कलसान ग्रामसभा के मजरा लेलेपुर मे स्वच्छ पेयजल के लिए 2014 में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पानी टंकी तैयार की गई थी। टंकी निर्माण के बाद उसे ग्रामसभा को हैंडओवर कर दिया गया था। निर्माण के बाद आस-पास के करीब 20 गांव में पाइप लाइन बिछा कर उपभोक्ताओं को कनेक्शन किए गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार सबमर्सिबल फुंक जाने से करीब दो साल से पानी टंकी बंद पड़ी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट हो गया था। दो साल से बंद पड़ी टंकी को शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार सचिव, प्रधान और अधिकारियों से शिकायत की पर पेयजल की समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। खबर के प्रकाशन के बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने सबमर्सिबल को सही करवाया और आधे से कम गांव में पानी की सप्लाई शुरू करा दी। ग्रामीणों के अनुसार पानी में प्रेशर कम होने के कारण आधे से अधिक गांव में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच सकी है।