{"_id":"613cf0338ebc3eb6c127cd03","slug":"those-harassing-the-tenants-will-be-sent-to-jail-dm-kannauj-news-knp651609697","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टेदारों को परेशान करने वाले भेजे जाएंगे जेल: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टेदारों को परेशान करने वाले भेजे जाएंगे जेल: डीएम
विज्ञापन
विशुनगढ़ में शिकायतें सुनते डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रशांत वर्मा।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने छिबरामऊ, विशुनगढ़ थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों को आपसी सुलह समझौते से सुलझाने के निर्देश दिए। विशुनगढ़ में डीएम ने कहा कि पट्टेदारों को परेशान करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा कोतवाली पहुंचे। यहां लेखपालों से संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी ली। एक लेखपाल के 50 से अधिक लोगों को डेंगू से पीड़ित बताने पर अधिकारी हैरत में पड़ गए। डीएम ने बताया कि जनपद भर में इतने डेंगू के मरीज नहीं हैं। उन्होंने लेखपालों से गांव-गांव जाकर बुखार पीड़ितों पर नजर रखने और गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मोहल्ला कटरा निवासी आशा देवी ने बताया कि दिव्यांग पति दिनेश चंद्र की मौत हो चुकी है। वह बिस्कुट, टॉफी बेचकर सरकारी अन्न से पेट भर रही हैं। बेटे बाहर नौकरी करते हैं। परिजन उसे मकान से निकालना चाहते हैं। घर में ताला लगा दिया है। घर का ताला खुलवाया जाए। वहीं राजस्व की नौ और पुलिस की तीन सहित 12 शिकायतें आईं। राजस्व की शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान एसडीएम देवेश कुमार गुप्त, सीओ शिव कुमार थापा, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।