{"_id":"eb904319a6584fd6583405f13a867076","slug":"this-time-the-sp-will-get-absolute-majority-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इस बार भी सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इस बार भी सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा’
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव जुनैद खान के मनोनयन के बाद शनिवार को पहली बार आगमन पर पर्यटक आवास गृह में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि उनको पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है।
उसका वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। वहीं, अन्य वक्ताओं ने कहा कि सपा की इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने शेखाना मोहल्ला निवासी जुनैद खान को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है।
मनोनयन के बाद पहली बार आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पर्यटक आवास गृह में उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पति संजू कटियार ने कहा कि जिस तरह पार्टी अध्यक्ष युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इससे युवाओं में दोगुनी ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह संचार आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। सपा की इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
इस दौरान महासचिव संजय दुबे के अलावा भोले कुरैशी, फिरोज खां, मोनू शुक्ला, नौशाद खां, शिवम मिश्रा, मोहसिन खान, एतिशाम हुसैन बिल्लू, सलमान खां, शिवम मिश्रा, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, रमेश यादव, गोल्डन मिश्रा आदि मौजूद रहे।