फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves broke into a locked house and stole cash and jewellery worth Rs 30 lakh.

Kannauj News: बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने 30 लाख की नकदी व जेवरात किए पार

Thu, 26 Feb 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a locked house and stole cash and jewellery worth Rs 30 lakh.
छिबरामऊ। चोरों ने बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों से 30 लाख की नकदी व जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन



नगर के पूर्वी बाईपास स्थित गनी मार्केट के पीछे मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी महेंद्र सिंह यादव प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर में प्रधानाध्यापक हैं। मंगलवार शाम चार बजे वह घर में ताला लगाकर अपनी ससुराल तिर्वा खैरनगर उमरन के पास हिसामुद्दीन पवनी उठाने गए थे। रात में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरों में रखे बक्सों व अलमारी खोलकर नकदी व जेवरात चोरी कर निकल गए। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देख इसकी जानकारी महेंद्र सिंह को दी। घर के अंदर अलमारी व बक्से खुले थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। महेंद्र सिंह की सूचना पर सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे। महेंद्र ने 30 लाख की नकदी व जेवरात चोरी होने का अनुमान व्यक्त किया। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि चोरों ने चार चूड़ी, चार चेन, मंगलसूत्र, कुंडल व टॉप्स की दो जोड़ी, अंगूठी समेत अन्य जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सीओ के निर्देश पर पहुंची फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर

चोर घर के बाहर काफी देर तक चहल कदमी करते रहे। युवकों ने घर के बाहर लगे बिजली के पोल पर लगे बल्ब को भी बंद करने का प्रयास किया। रात करीब एक बजकर 56 मिनट पर चोरों की यह हरकत पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed