फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There will be no new selection, the old cook will remain

नया चयन नहीं होगा, पुराने रसोइया ही रहेंगे

Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
There will be no new selection, the old cook will remain
कन्नौज। इस बार नए रसोइयों का चयन नहीं होगा। पुराने रसोइयों की संविदा को मिड डे मील प्राधिकरण ने पहले की तरह रखा है। इनकी संविदा समाप्त करने से पहले नोटिस देना पड़ेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने नई गाइडलाइन सोमवार को जारी कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दूसरे वर्ष मिड डे मील के रसोइयों की संविदा का नवीनीकरण स्थगित कर दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2020-21 में कार्यरत रसोइया ही काम करेंगे। जिले के 1459 स्कूलों में 4009 रसोइया मिड डे मील बनाते हैं। इन्हें 1500 रुपये मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि शासन ने इस इस बारे में गाइडलाइन जारी कर दी है। स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे हैं। इससे मिड डे मील का राशन व परिवर्तन राशि सीधे अभिभावकों को दी जा रही है। गर्मी की छुट्टियों का एमडीएम बच्चों के खाते में दिया जा रहा है। 10 महीने का मानदेय ही दिया जाएगा। केके ओझा ने बताया कि रसोइयों को तय मानदेय दिया जा रहा है। स्कूल खुलने के बाद ही रसोइयों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकाएक सेवाएं नहीं होंगी समाप्त
हर साल रसोइयों की संविदा का नवीनीकरण होता है। उन्हीं की संविदा का नवीनीकरण होता जिनका कार्य, व्यवहार अच्छा रहता है। इनके या घर के बच्चे स्कूल में पढ़ रहे होते हैं। सेवाएं संतोषजनक होने पर ही नवीनीकरण किया जाता है। नए नियमों के मुताबिक इनकी सेवाएं एकाएक खत्म नहीं की जा सकती हैं। लिखित तौर पर नोटिस देना जरूरी है। संबंधित प्रधानाध्यापक को रसोइया को असंतोषजनक सेवाओं के लिए लगातार नोटिस देना होगा। सेवा समाप्ति पर इन्हें साथ लगाना होगा। बिना किसी नोटिस के संविदा खत्म नहीं की जा सकती है। हालांकि 2018-19 से नियुक्त रसोइया ही लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed