{"_id":"6366acb77084c72ef14a8598","slug":"there-was-a-conspiracy-to-implicate-friends-by-killing-raju-kannauj-news-knp7267727120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू की हत्या कर दोस्तों को फंसाने की थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू की हत्या कर दोस्तों को फंसाने की थी साजिश
विज्ञापन
कन्नौज। ठठिया के खैरनगर में राजू की हत्या के पीछे पत्नी का भी हाथ होने के संकेत मिले हैं। पत्नी और हत्यारोपी अखिलेश के मोबाइल से पुलिस के हाथ अहम सबूत मिले। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर अखिलेश ने हत्या कर साथ में चिकन खाने वाले दोस्तों को फंसाने की साजिश रची थी।
दरअसल, राजू मुंबई में कुल्फी का धंधा करता था और पत्नी पूजा घर पर रहती थी। इस दौरान तीन साल पहले पड़ोसी अखिलेश से उसकी जान-पहचान हुई थी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम-संबंध भी हो गए थे। इस बार जब दीपावली पर राजू घर आया था। उसे पत्नी के अखिलेश से प्रेम-संबंधों की भनक लग गई थी। इस कारण उसने मुंबई न जाकर गांव में मजदूरी करने करने का फैसला लिया था। पूजा और अखिलेश को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों ने हत्या की योजना बनाना शुरू कर दिया।
जानबूझ शुक्रवार को पूजा मायके चली गई। वहां से उसने कई बार अखिलेश के मोबाइल पर बातचीत की। अखिलेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या करने से पहले घर में चिकन और शराब पार्टी में गांव के उन दो दोस्तों को शामिल किया था। जिनका दीपावली पर राजू से झगड़ा हुआ था। सुबह जब राजू की हत्या की सूचना पर पुलिस के पास पहुंची तो अखिलेश समेत तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों ने एक साथ घर से निकलने की बात कही लेकिन जब पुलिस ने अखिलेश के मोबाइल की कॉल रिकार्डिंग खंगाली। तो पूजा से फोन पर हुई बात की जानकारी हुई। हिरासत में लेकर सख्ती से हुई पूछताछ के बाद उसने गुनाह स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
----------
फोन में मिले कई वीडियो और फोटो
हत्यारोपी अखिलेश कोरी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो और फोटो भी मिली हैं। यही फोटो और वीडियो पूजा के मोबाइल में भी हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पूजा भी शक के दायरे में है। साक्ष्य एकत्र कर छानबीन जारी है।
----
सुबह फिर पार्टी करने की बनाई थी योजना
कन्नौज। घर में चिकन खाने के बाद सभी लोगों ने बर्तन साफ कर रख दिए थे। हत्यारोपी अखिलेश ने कढ़ाई में चूल्हे पर ही बचा हुआ चिकन रखवा दिया था। दोस्तों से सुबह सात बजे शराब के साथ चिकन खाने का वायदा किया था। अखिलेश की योजना थी हत्या के बाद सुबह जब दोस्त घर पहुंचेंगे, तो राजू की खून से लथपथ लाश होने पर ग्रामीणों का शक दोस्तों पर जाएगा और वह बच जाएगा। दोस्त जब नहीं पहुंचे, तो पूजा कर पड़ोस में रहने वाली युवती को भेजा।