फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There should be a practice of changing dress and books every year: DM

हर साल ड्रेस व किताबें बदलने की प्रथा हों: डीएम

Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
There should be a practice of changing dress and books every year: DM
कन्नौज। सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याे के साथ कलक्ट्रेट में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गुरुवार को फीस, बुक्स, ड्रेस संबंधी बैठक की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे विद्यालय में पढ़ाना सभी अभिभावकों की इच्छा होती है। संस्थाओं का उद्देश्य धन लाभ कमाना नहीं, बल्कि समाजसेवा करना है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि अधिनियम के अनुसार ही फीस जमा कराई जाए। किताबें, फीस व अन्य गतिविधियों को स्कूल की बेवसाइट पर अपलोड करें। विशेष दुकान से किताबें, ड्रेस आदि सामग्री लेने के लिए बाध्य न किया जाए। एक ही ड्रेस को पांच वर्ष तक रखा जाए। हर साल ड्रेस बदलने की प्रथा बंद की जाए। किसी विद्यालय में अवैध स्वीमिंग पूल, जिम का संचालन न हो। निर्धारित फीस जमा कर लाइसेंस लेने के बाद ही संचालन करें। सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, मेडिकल किट रखी जाए।
विज्ञापन

विद्यालय के नजदीकी अस्पतालों की जानकारी शिक्षकों को हो। विद्यालय वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। बच्चे को कोचिंग के लिए बाध्य न किया जाए। विद्यालय के आस-पास गुटखा, पान मसाला, मदिरा आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम आशीष कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, एआरटीओ इज्या तिवारी सहित संबंधित प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed