फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " There is no fear in love '

‘बिना भय के नहीं होती प्रीति’

Sat, 30 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 30 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
" There is no fear in love '

क्षेत्र के गांव लाड़पुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
के पांचवें दिन भागवत कथा को सुनने के लिए आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने उनको कथा का रसपान कराया।

आचार्य सुखलेस शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि बिना भय के प्रीति नहीं होती है। रामचरित मानस के अनुसार, जब रामचंद्र हनुमान के बताने के बाद लंका पर चढ़ाई करने गए तो समुद्र के उस पार बसी लंका नगरी में जाने के लिए रास्ता न होने पर समुद्र की प्रार्थना की, पर कई दिनों के बाद भी जब समुद्र द्वारा रास्ता नहीं दिया गया, तब भगवान श्रीराम ने क्रोधवस होकर समुद्र को सुखाने को अग्निबाण का प्रयोग किया।

अग्निबाण का प्रयोग होते देख समुद्र देवता भगवान श्रीराम के सामने आए और क्षमा प्रार्थना कर उनसे कहा कि नल नील द्वारा राम लिखकर पत्थर समुद्र में डाले जाएं तो पत्थर पानी में तैरने लगेंगे। जिसके बाद समुद्र पर सेतु का निर्माण हुआ। यही नहीं भक्त भगवान को विपत्ति के समय याद करते हैं। जिसके लिए लिखा गया है कि दु:ख में सुमरन सब करैं, सुख मैं करैं न कोय, सुख मैं सुमरन जो करै तो दुख काहे का होय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed