फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There has been a stir since the death of the student due to wrong injection, 31 patients discharged in two days and 13 referrals

गलत इंजेक्शन के कारण छात्रा की मौत के बाद से हड़कंप, दो दिन में 31 मरीज डिस्चार्ज और 13 रेफर

Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
There has been a stir since the death of the student due to wrong injection, 31 patients discharged in two days and 13 referrals
जांच करते पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। डेंगू रोगियों की संख्या में इजाफा जारी है। गुरुवार को सौ शय्या अस्पताल में हुई जांच में डेंगू के 10 और टाइफाइड के 14 मरीज मिले हैं। वहीं अस्पताल में गलत इंजेक्शन के कारण छात्रा की मौत के बाद से हड़कंप है। दो दिन के अंदर यहां भर्ती 31 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 13 मरीजों को रेफर किया गया है। अब अस्पताल में 17 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के सौ शय्या अस्पताल में रंधीरपुर निवासी मनीराम दीक्षित की बेटी अनन्या की मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगने से मौत होने का आरोप लगाया था। तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पैर फूले रहे। बुधवार दोपहर से यहां भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज और रेफर करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर तक अस्पताल की इमरजेंसी, गायनी, वीआईपी, इंडोर (जनरल) और प्राइवेट वार्ड में भर्ती 31 मरीजों को डिस्चार्ज और 13 को यहां से कानपुर, जिला अस्पताल, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। अब अस्पताल में सिर्फ 17 मरीज भर्ती हैं। गुरुवार को अस्पताल में 62 स्लाइडों की जांच हुई। इनमें 10 मरीज डेंगू और 14 टाइफाइड के मिले। अधिकांश मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed