फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft of five lakhs in the house of a cloth merchant, the thieves broke the lock and carried out the crime

Kannauj: कपड़ा कारोबारी के घर पांच लाख की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 23 Jan 2023 03:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2023 03:12 PM IST
सार

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी के घर से चोरों ने जेवर और नकदी पार कर दी। अगले दिन परिवार को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Theft of five lakhs in the house of a cloth merchant, the thieves broke the lock and carried out the crime
फोटो 11-घर में चोरी के बाद टूटी अलमारी देखते तनवीर। संवाद - फोटो : KANNAUJ

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने रेडीमेड कारोबारी के घर का निशाना बनाया। शातिरों ने ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेत पांच लाख पार कर दिए। चोरी की घटना के बाद से कारोबारी के होश उड़ गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुजाहिद नगर निवासी तनवीर खान की तिर्वा रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। दुकान के ऊपर बने मकान में माता-पिता रहते हैं जबकि पत्नी और बच्चों के साथ मुजाहिद नगर वाले मकान में रहते है। शनिवार की शाम वह माता-पिता के पास रुक गए।
विज्ञापन

फोन कर बच्चों और पत्नी को बुला लिया। इससे चोरों ने मुजाहिद नगर वाले मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारियों के लॉक तोड़ दिया। इसके बाद पत्नी के चार लाख रुपये के जेवर और सवा लाख की नकदी पार कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने बच्चों की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा और उसे भी तोड़ कर रुपये निकाल लिए। रविवार की दोपहर करीब 11 बजे दूध देने पहुंचे पशु पालक ने तनवीर खान को घटना की जानकारी दी। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed