फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft in AC repair shop

Kannauj News: एसी रिपेयरिंग की दुकान में चोरी

Tue, 03 Feb 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Theft in AC repair shop
कन्नौज। बाजार में स्थित एसी रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी होने से हड़कंप मच गया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी मोहम्मद हसीब की दुकान सदर ब्लॉक के निकट है। सोमवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा था। दुकान से एसी रिपेयरिंग का सामान गायब था। दुकानदार के अनुसार 10 हजार से अधिक का माल चोरी हुआ है। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed