{"_id":"68aa0af08659f8e4b50a4692","slug":"the-youth-injured-in-the-collision-with-the-container-died-after-three-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1006-136197-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कंटेनर की टक्कर से घायल युवक ने तीन घंटे बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कंटेनर की टक्कर से घायल युवक ने तीन घंटे बाद तोड़ा दम
विज्ञापन
तालग्राम। कंटेनर की टक्कर से शुक्रवार की शाम को घायल बाइक सवार युवक ने तीन घंटे बाद इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने शनिवार को कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
तालग्राम क्षेत्र के पुखरावां निवासी केशराम बाथम खेती करते है। उनका इकलौता बेटा विशाल कुमार बाथम (19) हरियाणा गुरुग्राम में फूफा के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर वह घर आया था। शुक्रवार को थाना इंदरगढ़ अचनकापुर निवासी फूफा कलक्टर सिंह को भेज कर वापस घर आ रहा था। शाम सात बजे ताहपुर कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने कानपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को पकड़ लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मां की बात मान लेता तो शायद बच जाती जान
खुशबू और सलोनी दो बहनों के बीच विशाल इकलौता भाई था। मां संगीता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने इंदरगढ़ जाने से रोका था और कहा था कि गांव के सामने सड़क पर फूफा को बस पर बैठा कर लौट आना पर उसने बात नहीं मानी। फूफा को अचनकापुर बाइक से भेजने चला गया। अगर मां की बात मान ली होती तो शायद यह हादसा टल जाता और जान बच जाती।