{"_id":"649733044906dcf6a902430b","slug":"the-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-rope-trap-kannauj-news-c-12-1-302595-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लीड\n\nरस्सी के फंदे से लटक कर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लीड रस्सी के फंदे से लटक कर युवक ने जान दी
Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। कस्बे विशुनगढ़ में युवक ने कमरे के पंखे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक के परिजनों ने पत्नी व ससुरालीजनों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कस्बे विशुनगढ़ निवासी बॉबी उर्फ विक्की सक्सेना (26) ने शनिवार की सुबह मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर पंखे में रस्सी का फंदा बांधकर जान दे दी। छत पर भांजी अनन्या ने जब उसे लटका हुआ देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन आननफानन बॉबी को फंदे से उतारकर 100 शैया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विक्की की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
भाई अजय उर्फ अज्जू ने बताया कि शादी के बाद से ही भाभी व भाई की ससुरालीजन उनके साथ गलत व्यवहार कर अपमानित करते थे। 20 जून को पत्नी की विदा कराने के लिए ससुराल गया था, जहां मारपीट कर भगा दिया गया। पत्नी व ससुरालीजन उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे थे, जिसके चलते बॉबी ने खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों से मामले की जानकारी ली। विक्की भाइयों के किराने की दुकान पर बैठता था। भाई ने भाभी व उनके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पति की मौत की सूचना पाकर पहुंची पत्नी के साथ गालीगलौज
पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी अंजना जब ससुराल पहुंची तो उसके साथ परिजन गालीगलौज करने लगे। जिसके बाद अंजना थाने पहुंच गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी।