फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man took away the mangalsutra and chain from the woman, the police was scanning the CCTV footage in search of the accused

महिला से टप्पेबाजी, मंगलसूत्र और जंजीर ले गया युवक, आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man took away the mangalsutra and chain from the woman, the police was scanning the CCTV footage in search of the accused
पीड़िता से जानकारी लेते एसआई शिवेंद्र वर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बहन के साथ बैंक से रुपये निकालने आई महिला से युवक ने टप्पेबाजी कर ली। वह मंगलसूत्र और जंजीर ले गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को कल्यानपुर (कानपुर) में रहने वाली अनीता पत्नी प्रबल तिवारी अतरौली गांव की बहन रानी तिवारी के साथ सिंडिकेट बैंक में रुपये निकालने आई थीं। रुपये निकालने के बाद घर जाने लगीं। रास्ते में युवक ने रोेक लिया। उसने खाने के लिए पैसे मांगे। इस पर अनीता ने 200 रुपये दे दिए। युवक के साथ वहीं पर मोबाइल पर सेल्फी ली। इस दौरान युवक ने बातों में फंसाकर सोने के पेंडल वाला मंगलसूत्र और जंजीर ले ली। इसके बाद चलता बना। दोनों बहनें लगभग आधा घंटे बाद रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचीं। यहां लोगों को जानकारी दी। सूचना पर सिटी इंचार्ज शिवेंद्र वर्मा और मंडी चौकी इंचार्ज अजब सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि पति आर्मी में हैं। वह देहरादून में तैनात हैं। अतरौली गांव में रहने वाली बहन के पति सोनू तिवारी की बुधवार को तेरहवीं थी। वह इसी में शामिल होने आई थी। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला ने युवक के साथ फोटो खिंचवाकर उसे खाने के लिए 200 रुपये दिए थे। मामला टप्पेबाजी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed