फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man attacked his brother with a sword, the police arrested him

Kannauj News: युवक ने भाई पर तलवार से किया हमला, पुलिस ने दबोचा

Tue, 29 Jul 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 29 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The young man attacked his brother with a sword, the police arrested him
विशुनगढ़। नशे की हालत में ट्रक ड्राइवर ने तलवार से अपने भाई पर हमला बोल दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को ग्राम नंदग्रामपुर सुरवारा में एक युवक तलवार लेकर गांव में खुलेआम घूम रहा था। किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही इसका सूचना डायल 112 को दे दी। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए पुलिस गांव पहुंच गई। जांच पड़ताल के साथ आरोपी युवक पवन कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी पवन ट्रक चालक है। नशे की हालत में वह तलवार लेकर अपने भाई पर हमलावर हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और और एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। अभी हाल में ही उसके भाई का शांतिभंग में चालान किया गया था। मंगलवार को पवन को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed