फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The victim said sobbing, gang-raped in the cafe

सिसक कर बोली पीड़िता, कैफे में हुआ सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The victim said sobbing, gang-raped in the cafe
कन्नौज। मजिस्ट्रेट के पूछते ही सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता सिसक-सिसक कर रोने लगी। रोते हुए कहा कि कैफे में कई बार युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर धमकाते हैं। पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके की छात्रा ने शनिवार को चौधरी सराय निवासी नीलेश, कमल, रामदास, अलियापुर निवासी नारेंद्र, नारेंद्र के बहनोई और नीलेश की पत्नी के खिलाफ उससे व सहेली के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि तिर्वा क्रासिंग स्थित नीलमणि कैफे में आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिए थे। नारेंद्र के बहनोई ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पुलिस पीड़िता को कोर्ट लेकर पहुंची। यहां मजिस्ट्रेट के पूछते ही पीड़िता सिसक कर रोने लगी। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने नीलेश, कमल, रामदास और नारेंद्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed