{"_id":"581b7e434f1c1bab31437b50","slug":"the-truck-with-the-wife-being-trampled-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड बाईपास मानपुर चौराहे पर बुधवार पत्नी के साथ जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पनियारेपुरवा निवासी प्रेम चंद्र उर्फ बबलू (37) पत्नी लज्जावती के साथ भतीजी के यहां चौकी मुस्तफाबाद गांव गए थे। बुधवार की शाम दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे। जीटी रोड बाईपास मानपुर चौराहे पर सड़क पार करते समय ट्रक ने प्रेमचंद्र को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पत्नी लज्जावती बेहोश हो गई। इसी दौरान गांव पदारतपुर निवासी उमेश पाल ने सड़क किनारे महिला को पड़ा देखा और प्रेमचंद्र की शिनाख्त की। उन्होंने पनियारे पुरवा गांव में फोन से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आलोक सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पत्नी लज्जावती की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुबह सगे संबंधी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन