{"_id":"00f0e2cdb1c7efc6722360cb5634a29f","slug":"the-truck-began-to-deteriorate-hours-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खराब होने से घंटों लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खराब होने से घंटों लगा जाम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया सुर्सी मार्ग पर गड्ढे से खुमानपुरवा रोड के
विज्ञापन
पास गुरुवार को एक ट्रक खराब हो गए। इससे मार्ग पर करीब तीन किमी लंबा जाम
लग गया। पुलिस सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस
हाईवे निर्माण कार्य से रोजाना सैकड़ों ट्रक व डंपर इस रोड से निकलते हैं,
जिससे सड़क जर्जर हो गई है।
खस्ताहाल रोड पर फिर जाम की समस्या ने हजारों राहगीरों को परेशान किया। इससे रामपुर, होलेपुर, कृपालपुरवा, चौहाननपुरवा, इनायतपुर, चंदौली, भिखनीपुरवा, कन्हईपुरवा, बीलमपुर, छतरपुर, संभरपुरवा, भवानीपुर, प्रतापपुर, भुन्ना, जनेरी आदि गांवों के छात्रों, नौकरीपेशा व किसानों को दूसरे रास्तों से दो से लेकर पांच किमी तक का अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ा।
निर्मल तिवारी, भखरौली के प्रधान गजेेंद्र कुशवाहा, रामआसरे, जगभान सिंह यादव, सलिल तिवारी, अंकित कटियार, अमित कुमार आदि ने रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।