{"_id":"aa2ddd75523d3f143dfba67ebe18afd2","slug":"the-training-of-health-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रसव कराने के लिए आने वाली महिलाओं और जच्चा बच्चा के स्वस्थ होने या किसी कारणवश मौत हो जाने के आंकड़े चार्ट में तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि प्रपत्र को हर हाल में माह की पांच तारीख को प्रस्तुत कर दिया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन वाजपेयी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी वाईके मंजुल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने के दौरान उनका रजिस्ट्रेशन करें। यही नहीं गर्भवती महिला का ब्लड प्रेशर कितना है यह भी अंकित किया जाए।
इसके अलावा एनीमिया की भी जांच कराई जाए। यदि खून की कमी हो तो आयरन की गोलियां देकर खानपान सुधार संबंधी जानकारी दी जाए। प्रसव अस्पताल में हुए हैं या घर में इसका भी आंकड़ा कर्मचारियों के पास मौजूद रहे। साथ ही यह भी बताया कि प्रसव के बाद बच्चे की भी जांच व सही देखभाल की जाए, जिससे जच्चा और बच्चा को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
यदि प्रसव अस्पताल में कराया गया है तो जच्चा और बच्चा को 48 घंटे के पहले न छोड़ा जाए। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि का डिटेल भी चार्ट में अंकित कर भेजा जाए। इस मौके पर आलोक शुक्ला, सम्मान सिंह, दीप कांति, सावित्री देवी, सोमवती, द्रोपदी, श्यामा देवी, मीना पाल, अरविंद कुमार मौजूद रहे।