{"_id":"a0159577bb61beafa85c1061ac14c2e0","slug":"the-three-captives-antrgnpdiy-bike-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के तीन बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के तीन बंदी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई, जब
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य उनके हत्थे चढ़ गया और उसकी
निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो साथी और चोरी की सात बाइकें बरामद कर लीं।
इस दौरान गिरोह के तीन सदस्य भागने में सफल रहे।
पकड़े गए बदमाशों से नशीला पाउडर और गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कागज भी बरामद हुए हैं। कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह सोलंकी ने बताया अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र शाक्य के आदेश पर कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल के नेतृत्व में वाहन की सघन चेकिंग अभियान और संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दारोगा शेष कुमार शुक्ला, दारोगा मतीन अहमद, दारोगा गणेश प्रसाद मिश्रा, दारोगा रामकेश की टीम ने रात करीब 9-50 बजे क्षेत्र के ग्राम मेदेपुर में मान सिंह पुत्र मलिखान सिंह के खेतों में बने मुर्गी फार्म पर दबिश दी।
इस दौरान पुलिस ने मान सिंह समेत गिरोह के दो सदस्यों सुरेश पुत्र दिवारीलाल यादव निवासी बिसवां तालग्राम और प्रदीप पुत्र रामरतन निवासी बहवलपुर को मौके से पकड़ लिया। दबिश के दौरान गिरोह के पप्पू यादव पुत्र छोटे निवासी ग्राम मुड़िया थाना तालग्राम, बृजेश पुत्र रामचंद्र नट व काशी पुत्र प्रभु नट निवासीगण बहवलपुर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को मौके से कई जनपदों से चुराई गई सात बाइकें, 200 ग्राम नशीला पाउडर और दो गाड़ियों के फर्जी कागजात भी मिले हैं। सीओ ने बताया गिरोह के सदस्य गैरजनपदों से बाइक चुराकर मेदेपुर स्थित मान सिंह के मुर्गीफार्म पर रखते थे। इसके बाद गाड़ियों के फर्जी कागजात बनाकर उनकी बिक्री करते थे।
गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस हिरासत में मान सिंह ने बताया नवीगंज निवासी भूरा के साथ मिलकर गिरोह संचालित कर रहे हैं। भूरा ही गाड़ियों के फर्जी कागज तैयार करके देता है। वह उनकी बिक्री के लिए ग्राहकों की व्यवस्था करते हैं।