फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The team won the final Ganjdundwara

गंजडुंडवारा की टीम ने जीता फाइनल

Sun, 03 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 03 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The team won the final Ganjdundwara

शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्य कैशमनी

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें शाकिब की तूफानी बल्लेबाजी से गंजडुंडवारा की टीम ने विजय हासिल की।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हाजी मजहरुद्दीन सिद्दीकी एवं दयालदास ट्राफी के लिए स्व. मथुरा प्रसाद पटेल ओपेन राज्य कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मैच देखने भारी भीड़ उमड़ी। रेलवे कानपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 144 रन बना सकी।

इसमें मुश्ताक ने 30, सुधीर ने 24, त्रिभुवन ने 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाज अरबाज ने 28 रन देकर तीन विकेट, शाकिर ने 25 रन देकर तीन विकेट झटके। गंजडुंडवारा की टीम को 145 रनों का लक्ष्य जीतने को मिला, जिसको 18 ओवरों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राहुल ने 10, रवि ने 10, शाकिब ने 79, अभिषेक ने 22 रनों का योगदान दिया। रेलवे के गेंदबाज नीरज शर्मा ने 42 रन देकर चार विकेट झटके। केके ने 46 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। मुख्य अतिथि एसपी कलानिधि नैथानी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मैन आफ दि सिरीज का पुरस्कार रेलवे टीम के खिलाड़ी नीरज शर्मा को प्रदान किया। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मंत्री आरके शर्मा, समिति के चेयरमैन संजू सामवेदी, आलोक शुक्ला, नीरज सामवेदी, जुबेर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed