फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The teachers left the school one hour and 21 minutes early.

Kannauj News: एक घंटा 21 मिनट पहले ही स्कूल में ताला डालकर चले गए शिक्षक

Sun, 15 Feb 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The teachers left the school one hour and 21 minutes early.
फोटो :25: स्कूल गेट पर लटकता ताला। वीडियो ग्रैब
तिर्वा। परिषदीय स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से तीन बजे तक का है लेकिन शिक्षक न तो कभी समय से स्कूल पहुंचते हैं और न ही समय से स्कूल बंद करते हैं। ऐसा ही एक मामला गाजीपुरवा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल का सामने आया है। दोपहर एक घंटा 21 मिनट पहले ही शिक्षक स्कूल में ताला डालकर चले गए। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


उमर्दा विकास खंड के गाजीपुरवा गांव में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल बना है जहां पर चार शिक्षक और तीन शिक्षामित्र तैनात हैं। इनमें से एक महिला शिक्षक सीसीएल अवकाश पर हैं। प्रधानाध्यापक संतराम ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गए हुए थे और अन्य शिक्षक व शिक्षामित्र एक बजकर 39 मिनट पर ही गेट में ताला डालकर घर चले गए। ग्रामीणों ने स्कूल गेट में ताला लगा देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। बीईओ विपिन कुमार ने बताया कि स्कूल को समय से बंद किए जाने की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed