फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The steam will be suffering

उमस भरी गर्मी करेगी बेहाल

Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The steam will be suffering
सूर्य - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। मौसम में अचानक आया बदलाव उमस भी गर्मी लेकर आया है। गुरुवार की देर रात रिमझिम बारिश से शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में अभी और उमस बढ़ने की आशंका जताई है। मौसम में उमस से फसलों पर कीटों का प्रभाव भी दिखाई देगा। पिछले पांच दिनों से तेज हवा और बारिश ने गर्म हवाओं से लोगों को राहत अवश्य दी है लेकिन बारिश ने उमस भरी गर्मी बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश राय ने बताया कि बार-बार हवाओं का रुख बदलने से मौसम में उमस बढ़ी है। सुबह शाम पूर्वी हवाएं व दोपहर में पछुआ हवाओं के कारण परेशानी हो रही है। मौसम में लगातार नमी बढ़ रही है। 31 मई, एक व  दो जून को मौसम में बढ़ी आर्द्रता लोगों को परेशान करेंगी। पूर्वानुमान के मुताबिक 31 मई को अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी होने से उमस बढ़ी रहेगी, वहीं एक व दो जून को पछुआ हवाओं का जोर होने के कारण उसम बनी रहेगी। 28,29, 30 व 31 मई को कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हो सकती है। इन चार दिनों में खानपान का विशेष ध्यान रखें। बासी भोजन न करें, पशुओं का आहार भी संतुलित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed