फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The spies performed in the stadium

सपाइयों ने स्टेडियम में किया प्रदर्शन

Sun, 29 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The spies performed in the stadium
छिबरामऊ। खेल घेरा डालो अभियान के तहत सपाइयों ने हरिभानपुर स्थित स्टेडियम में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपाइयों ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में बनवाए गए स्टेडियम में अभी तक भाजपा सरकार न तो व्यवस्थाएं जुटा सकी और न ही कोच की तैनाती कर सकी।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सपा सरकार में कई स्टेडियमों का निर्माण कराया गया था। भाजपा सरकार में ये स्टेडियम बदहाल हैं। यहां न तो साफ सफाई की व्यवस्था है और न ही खिलाड़ियों के लिए कोच उपलब्ध हैं। सपा सरकार ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ संसाधन मुहैया कराए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर भी रोक लगा दी।
विज्ञापन

सरकार की अनदेखी के चलते टोक्यो में हुए ओलंपिक में यूपी के खाते में एक भी मेडल नहीं आया। इससे पहले सपा नेताओं ने जिले की अंतर्राष्ट्रीय लान बाल प्लेयर मनु पाल, कबड्डी खिलाड़ी आरती यादव, किरण यादव, शिवम दुबे सहित कई खिलाड़ियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इंजीनियर अनिल पाल, आलोक वर्मा, संजय दुबे, संदीप पाल, सोनू यादव, सुपनेश यादव, गोलू यादव, समसुल कमर, संटू यादव प्रधान, जसवंत सिंह यादव, पप्पू यादव, सोनू यादव, इमरान, अवधेश यादव, प्रदीप यादव, मनोज सैनी, देवेश शर्मा, अजीत यादव, भुल्लन यादव, अमित आर्य, कुलदीप, नीरज पाल, दिलीप बाथम, विवेक चौरसिया, अर्पित शाक्य, विमलेश सिंह सहित कई सपाई मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को मिले आर्थिक मदद- मनु पाल
अंतर्राष्ट्रीय लान बाल प्लेयर मनु पाल ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर समय पर खिलाड़ियों का आर्थिक मदद व संसाधन उपलब्ध हों तो प्रदेश के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नाम रोशन कर सकते हैं।

स्टेडियम में भरे पानी के बीच घूम घूम कर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

स्टेडियम में भरे पानी के बीच घूम घूम कर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed