{"_id":"6958178dbb88d543f10397db","slug":"the-sp-conducted-a-surprise-inspection-of-thathiya-police-station-kannauj-news-c-214-1-knj1006-142630-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसपी ने ठठिया थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसपी ने ठठिया थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
विज्ञापन
ठठिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को ठठिया थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, दूरदृष्टि केंद्र, मेस, आरक्षी बैरक सहित संपूर्ण थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच कर उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने, अभिलेखों के रखरखाव तथा सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा थाने के कामकाज में पारदर्शिता, अनुशासन और कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। एसपी ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना ठठिया पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम जनमानस से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। संबंधित को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।