फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The soldier raped the headmistress on the pretext of marriage

प्रधानाध्यापिका को शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म

Sat, 30 Oct 2021 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
The soldier raped the headmistress on the pretext of marriage
तालग्राम(कन्नौज)। प्रधानाध्यापिका को फेसबुक के जरिए प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर सिपाही ने कई साल तक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये हड़प लिए। अब पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सिपाही, उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना इलाके के एक गांव की युवती ने बताया कि वह विकास खंड तालग्राम के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। वर्ष 2018 में बुलंदशहर के थाना गिझौरी, अल्लीगंज निवासी जसवंत सिंह से फेसबुक पर कमेंट के माध्यम से पहचान हो गई। 22 अक्तूबर 2018 को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। वह शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने लगा। चार लाख के जेवर और 10 लाख रुपये का लोन कराकर हड़प लिया। क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी कब्जे में कर लिए। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिता से 70 हजार नगद ले लिए। 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये 14 माह तक लेता रहा। लोन की किस्तें भी वही भर रही हैं। शादी की बात पर हीलाहवाली करने लगा।
विज्ञापन

तंग आकर जसवंत सिंह के भाई अमरजीत से कहा तो वह दो अक्तूबर 2020 को समझौते के लिए घर आए। समझौते का आश्वासन देकर उन्होंने भी दुष्कर्म किया। समझौता नहीं हुआ तो अमरजीत ने कहा कि जसवंत पुलिस में सिपाही है। उसकी पत्नी श्रृति प्रभा उर्फ शिवानी अभी जीवित है। अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। तुमे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। कुछ नहीं कर पाओगी। पुलिस ने जसवंत, अमरजीत और षड़यंत्र मेें शामिल श्रृति प्रभा उर्फ शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंचार्ज थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच सदर सीओ शिव प्रताप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed