फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The scope of charges against 11 police station

11 थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदले

Thu, 03 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 03 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The scope of charges against 11 police station
पु‌ल‌िस

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई थाना कोतवाली प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल अपने स्थानांतरित स्थल पर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करें।

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात एसपी दिनेश कुमार पी ने कानपुर से आए इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह यादव को पुलिस लाइन से कोतवाली कन्नौज का प्रभारी बनाया है। इसी तरह इंस्पेक्टर अमर पाल सिंह को पुलिस लाइन से गुरसहायगंज कोतवाली का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी छिबरामऊ आमोद कुमार सिंह को स्थानांतरित कर तिर्वा कोतवाली प्रभारी का चार्ज दिया गया है। इंस्पेक्टर राज बहादुर को क्राइम ब्रांच से छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। कन्नौज कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक डायल 100 बनाया गया है। कोतवाली तिर्वा आरपी पांडेय को थानाध्यक्ष तालग्राम का चार्ज दिया गया है। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अनवर अहमद को इंदरगढ़ थाने का चार्ज दिया गया है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार को विशुनगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विशुनगढ़ थानाध्यक्ष ओमकार नाथ को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर छिबरामऊ कोतवाली भेजा गया है। तालग्राम थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी को हटाकर चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed