फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The sacked soldier had stabbed his brother after he was hit with a broom

Kannauj News: झाड़ू से मारने पर बर्खास्त सिपाही ने भाई को मारा था चाकू

Sun, 24 Nov 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The sacked soldier had stabbed his brother after he was hit with a broom
कन्नौज। पुलिस विभाग से बर्खास्त सिपाही ने शुक्रवार शाम को चाकू मारकर भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने बताया कि वह खाना खा रहा था और भाई शराब के नशे में गालीगलौज करते हुए झाड़ू से मारने लगा। उसे गुस्सा आया और चाकू भाई के मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रशिक्षु सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात इंदरगढ़ क्षेत्र के मढ़पुरा गांव निवासी विनोद मिश्रा उर्फ लोकबंधु ने शुक्रवार शाम को छोटे भाई विमलेश मिश्रा उर्फ विवेक की चाकू मारकर हत्या कर फरार हो गया था। तीसरे भाई विनय कुमार मिश्रा की तहरीर पर विनोद मिश्रा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस टीम ने मढ़पुरा स्कूल के आगे बनी पुलिया के पास से विनोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया। हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गालीगलौज और झाड़ू से रहा था पीट
पूछताछ में हत्यारोपी विनोद मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह घर में बैठकर खाना खा रहा था। तभी छोटा भाई विमलेश उर्फ विवेक शराब पीकर आया और गालीगलौज करते हुए झाड़ू से पीटने लगा। मना करने पर भी विमलेश नहीं माना तो गुस्से में तखत पर रखा चाकू उसके मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2003 में पुलिस विभाग ने किया था बर्खास्त
पूछताछ में विनोद ने बताया कि वर्ष 1989 में वह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। अवकाश से गैरहाजिर होने के कारण वर्ष 2003 में विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। तब से वह गांव में रह रहा था। शराब पीकर छोटा भाई आए दिन विवाद करता था। एक माह पहले भी उसने मारपीट की थी।


पत्नी दो बच्चों के साथ रहती मायके में
विनोद के पांच भाइयों में दो की मौत हो गई थी और तीन भाई एक ही मकान में रहते थे। विनोद से छोटे दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई। पत्नी बच्चों के साथ मायके में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed