फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The rss volunteers did a route march

बैंडबाजे संग स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 11 Apr 2016 12:04 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Mon, 11 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The rss volunteers did a route march
पथ संचलन में शामिल गणवेशधारी स्वयंसेवक। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिला स्तरीय पथ संचलन कार्यक्रम बैंडबाजों के साथ निकाला गया। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर भारी संख्या में कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। रविवार सुबह नगर के पूर्वी बाईपास स्थित नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवक गणवेश में एकत्र हुए। योगाभ्यास के बाद पथ संचलन की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


सबसे आगे कन्हैयालाल सरस्वती विद्यामंदिर तिर्वा के स्वयंसेवक बैंडबाजे के साथ चल रहे थे। उनके आगे ध्वज लिए गणवेशधारी स्वयंसेवक अगुवाई कर रहे थे। पथ संचलन में विभाग प्रचारक डा. अनुपम, जिला कार्यवाह रजनीश दुबे, जिला संघ चालक लज्जाराम वर्मा, रामशंकर गुप्ता, रामप्रकाश मिश्रा, अरविंद वर्मा, खंड कार्यवाह दिवाकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, कन्नौज के पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश सचिव सतीशचंद्र त्रिपाठी, भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी, सत्यराम यादव, हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष आशू तिवारी, शिवऔतार गुप्ता, विनीत त्रिपाठी, उमाकांत मिश्रा समेत पूरे जनपद के स्वयंसेवक घोष बजाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


तालग्राम तिराहा पर पथ संचलन पहुंचने पर मनोज दुबे और जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने स्वागत किया। रोडवेज बस स्टैंड के पास भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.प्रत्यूष दुबे ने, पीपल चौराहा पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव दुबे ने, सराफा बाजार में रामानंद वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विमलादेवी विद्यालय पहुंचने पर किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने सभी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed