फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The result of a nexus organically

नापाक गठबंधन का नतीजा बवाल

Mon, 26 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 26 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The result of a nexus organically

पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल

विज्ञापन
ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों के बीच नापाक गठबंधन का नतीजा ही यूपी का खराब माहौल है। भाजपा-सपा के बीच पर्दे के पीछे नूरा-कुश्ती का खेल चल रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार को दोपहर कन्नौज आ रहे थे। मानीमऊ रेलवे स्टेशन के पास उनको सेक्टर मजिस्ट्रेट एके सिंह कुशवाहा और तहसीलदार सदर राजेश कुमार ने रोक लिया। वहां से वह पैदल चल दिए। साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने कहा कि शहर जाने की अनुमति नहीं है और श्रीप्रकाश को साथ चल रहे पुलिसकर्मी मानीमऊ चौकी लाए।

यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह शांति का पैगाम लेकर आए हैं। उनके शहर में जाने से शांति का माहौल आएगा। वह राजनीति करने नहीं आए हैं। पता नहीं उनको क्यों रोका गया है। अगर मानीमऊ पुलिस चौकी तक ही आना था तो रेलवे स्टेशन के पास ही गाड़ियां क्यों रोक दी गईं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ फेल है, इसलिए जिला प्रशासन टाइट कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि बवाल में मरने वाले महेश के परिजनों को कम मुआवजा दिया गया है। प्रदेश सरकार मुआवजा देने में भेदभाव न करे। एक सवाल के जवाब में कहा कि मुआवजा कांग्रेस नहीं सरकारें देंगी। केंद्र में भाजपा की तो प्रदेश में सपा की सरकार है।

हां इतना जरूर है कि अधिक मुआवजा दिलाने की वह सरकारों से मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता से अपील कर रहे हैं मिल-जुलकर रहें। यूपी का इतिहास मैला न करें। एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर प्रशासन उनको शहर जाने से रोक रहा है तो वह नहीं जाएंगे। वापस लौट जाएंगे।

पौन घंटे गुजारने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री वापस चले गए। उधर, जब श्रीप्रकाश मानीमऊ चौकी पहुंचे तो उसके कुछ देर बाद सदर एसडीएम सुनील शुक्ल व सीओ करन सिंह आए। पत्रकार वार्ता के बाद वह चौकी के अंदर चले गए। यहां एसडीएम और सीओ से बातचीत की। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी अंदर घुसने लगे। उनको पुलिसकर्मियों ने रोका। अंदर घुसने को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। बाद में कुछेक लोगों को अंदर जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed