{"_id":"6aa6e8cf398311fc6d044f1b","slug":"the-remover-of-obstacles-is-arriving-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156004-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आ रहे हैं विघ्नहर्ता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आ रहे हैं विघ्नहर्ता...
विज्ञापन
कन्नौज। गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश देवा जैसे जयकारे सोमवार से इत्रनगरी में गूंजेंगे। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को घरों के अलावा कई स्थानों पर पंडाल सजाकर गजानन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अब 10 दिनों तक गणेश महोत्सव चलेगा। इत्रनगरी में 129 पंडालों में विघ्नहर्ता विराजेंगे।
घरों में और विभिन्न महोत्सव समितियों की ओर से गौरी पुत्र गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। शहर के विभिन्न स्थानों में आकर्षक पंडाल तैयार हो रहे हैं। कटरा मोहल्ला सहित कई पंडालों में बप्पा की प्रतिमाएं पहुंच चुकी हैं। इस बार पंडालों में पहुंची प्रतिमाएं पीओपी की कम ही नजर आ रहीं हैं। भक्त भी मिट्टी की प्रतिमाओं को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।
शहर में गणेशोत्सव का सबसे सबसे पुराना कार्यक्रम कटरा मोहल्ला में आयोजित किया जाता है। इस बार यहां पर सज रहे गणेश पंडाल में 15 फीट की प्रतिमा स्थापित होगी। ठकुराना मोहल्ला और बाबा कुआं पर भी गणेश पंडाल में रौनक देखते ही बनेंगी। उधर, गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन भी खासा चौकन्ना है।
विज्ञापन
मिट्टी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र
गणेश चतुर्थी को लेकर जहां घरों और पंडालों में तैयारी जोरों पर हैं। बाजारों में सजी दुकानों पर मिट्टी की गजानन की रंगी बिरंगी प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। मूर्ति व्यापारी सुमित ने बताया कि छोटी प्रतिमा के दाम 150 रुपये है। बड़ी प्रतिमा 11000 रुपये तक बिक रही है। मूर्ति बनाने में बांस, पुआल, सुतली, मिट्टी, रंग, पेंट व श्रंगार की सामग्री प्रयोग की जाती है।
गिर्री कुआं मंदिर में तैयारी पूरी
तालग्राम। कस्बे के मोहल्ला गिर्री कुआं बाबा पकड़िया बाले सेवा धाम मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी की गईं। मंदिर सेवादार जय सिन्हा ने बताया सोमवार को कलश शोभायात्रा के साथ विघ्न विनाशक बप्पा की विधि विधान से मूर्ति स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन रात आठ बजे आरती होगी। 20 सितंबर को गणेश उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। 22 सितंबर को छप्पन भोग और 24 को विशाल भंडारा का आयोजन होगा। 25 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :39 कस्बा के राममंदिर में तैयार किया जा रहा पांडाल
पूजा पंडालों को किया तैयार
गुरसहायगंज। क्षेत्र में करीब 12 स्थानों पर विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। आयोजकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कस्बे के फर्रुखाबाद रोड स्थित रामगंज, गांधीनगर, अशोकनगर में, जीटी रोड पावर हाउस के निकट, रामकृष्ण नगर, इस्माइलपुर, कस्बा चौकी के पास, एसबीआई बैंक के निकट आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
70 से 14 हजार तक में बिक रहीं मूर्तियां
छिबरामऊ। बाजार में पारंपरिक मिट्टी की मूर्तियों के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं का दबदबा साफ नजर आ रहा है। व्यापारी पिंकी गुप्ता ने बताया कि केमिकल और पीओपी से बनी मूर्तियों के बजाय लोग शुद्ध प्राकृतिक शाडू माटी से निर्मित प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये मूर्तियां विसर्जन के दौरान पानी में आसानी से घुल जाती हैं। दुकानदार राजीव यादव ने बताया कि डिजाइन और स्वरूप की बात करें तो मुंबई के लालबागचा राजा और पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति के रूप में तैयार की गई प्रतिमाओं का क्रेज सबसे ज्यादा है। बाजार में मूर्तियों की शुरुआती कीमत 70 रुपये से प्रतिमाओं के दाम 14 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं।
थाना पंडाल की संख्या
सदर 40
गुरसहायगंज 12
छिबरामऊ 28
तालग्राम 02
सौरिख 14
तिर्वा 09
ठठिया 10
इंदरगढ़ 02
सकरावा 07
विशुनगढ़ 06