फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The procession turned into thieves Madhpura

मढ़पुरा में निकली चोरों की बारात

Sun, 11 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 11 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The procession turned into thieves Madhpura

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मढ़पुरा में शनिवार की

विज्ञापन
रात चोरों ने धावा बोलकर तीन घरों को अपना निशाना बनाया। दो घरों में चोर चोरी करने में सफल हो गए, जबकि तीसरे घर में सेंध पूरी तरह से न काट पाने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

एक ही गांव में चोरों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मढ़पुरा निवासी प्रेम चंद्र जाटव के मकान में चोर बीती रात घुसे। उस वक्त परिवारीजन छत पर व घर के बाहर सो रहे थे। कमरे में रखा बक्सा चोर उठा ले गए। इस बक्से में 300 ग्राम चांदी के आभूषण, 2200 रुपये नगद रखे थे।

इसके अलावा एक बोरी मूंगफली, पैकेट, एक पंखा उठा व कीमती कपड़े भी चोर चुरा ले गए। इसके बाद सोमेश वाल्मीकि के घर में चोर पहुंचे। सेंध लगाने के लिए दीवार काटी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी तरह रिटायर्ड फौजी जगदेव सिंह कुशवाहा के घर में कई चोर घुस गए। छोटे बक्से को तोड़ने के बाद बड़े बक्से का ताला तोड़ने लगे।

इसी बीच खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश मोबाइल व नगदी लेकर भाग गए। सूचना थाने में दी गई। हल्का इंचार्ज मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। काफी तलाश के बावजूद चोरों का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed