{"_id":"b6e7965a4182d26a495b8e2917b830a4","slug":"the-procession-took-on-caliphs-chehllum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीफाओं ने चेहल्लुम पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीफाओं ने चेहल्लुम पर निकाला जुलूस
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम में चेहल्लुम का जुलूस इमाम चौक से अखाड़ों
विज्ञापन
के बीच खलीफाओं ने निकाला। पूरी अकीदत के साथ जोशोखरोश से जुलूस निकाला
गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात थी।
गुरुवार को दोपहर दो बजे के बाद गढ़ी गोखर मोहल्ला के इमाम चौक से खलीफा सुभान खां, कयूम खां के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने चेहल्लुम के जुलूस में अखाड़ेबाजों के करतब देखे। बड़ा बाजार, नौसारा, हजेला कालेज, टीला मुहल्ला, बजरिया, जेरकिला, तालग्राम बस स्टाप, छिबरामऊ बड़ा बस स्टाप, चौखटा चौराहा से होली मोहल्ला होते हुए कर्बला पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।
रास्ते में डा. तौकीर वारसी के अलावा लोगों ने लंगर खिलाया। वहीं इस्लामिया मदरसा परिसर में लगे मेले में बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की। इस मौके पर नईम मंसूरी, शकील, परवेज, असलम, हाजी रईस अहमद, हाजी इरशाद, इकलाख वारसी, वसरुद्दीन मंसूरी, इसरार खां, कयूम, कमर, अरशद, आमिर अंसारी आदि मौजूद थे।