{"_id":"61953c2802e5745381783135","slug":"the-prisoner-who-came-on-trial-cut-the-vein-of-the-hand-with-a-blade-was-sent-to-jail-under-the-pocso-act-kannauj-news-knp664575866","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काट ली हाथ की नस, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काट ली हाथ की नस, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया था जेल
विज्ञापन
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को पेशी पर आए बंदी ने पुलिस अभिरक्षा में हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार कर खतरे से बाहर निकाला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगागंज निवासी अनुज तिवारी पुत्र श्याम तिवारी को कोतवाली पुलिस ने कुछ महीने पहले पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा था। मामले को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई चल रही है। बुधवार सुबह अनुज तिवारी पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार से न्यायालय पेशी पर आया था। यहां उसे ब्लेड मिल गया। उसने आत्महत्या की मंशा से हाथ की नस काट ली। इससे लहूलुहान हो गया। बंदी के हाथ की नस काटने की खबर पर न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं समेत लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
इधर, बंदी की अभिरक्षा में लगी पुलिस टीम ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार कर खतरे से बाहर निकाला। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि ब्लेड पहुंचने की जांच कराई जा रही है। बंदी की हालत में अब सुधार है।