{"_id":"69f1033ea5af153c2d0e1507","slug":"the-prime-minister-will-be-greeted-with-the-fragrance-of-perfume-and-sweetness-of-paper-kannauj-news-c-12-knp1038-1506529-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्र की खुशबू और गट़्टे की मिठास से होगा प्रधानमंत्री का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्र की खुशबू और गट़्टे की मिठास से होगा प्रधानमंत्री का अभिनंदन
विज्ञापन
फोटो :41: 11 अगस्त 2021 को तत्कालीन सांसद सुब्रत पाठक प्रधानमंत्री मोदी को इत्र के बारे में जानकारी देते हुए। स्रोत : एक्स
इत्र की खुशबू और गट़्टे की मिठास से आज होगा प्रधानमंत्री का अभिनंदन
-समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे विश्व प्रसिद्ध इत्रदान
-गुलाबजल व गुलकंद का स्वाद भी लेंगे पीएम, कारोबारियों में उत्साह
अभिषेक द्विवेदी
कन्नौज। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही आज इत्रनगरी की खुशबू और मिठास भी वैश्विक पटल पर एक बार फिर चमकने को तैयार है। प्रधानमंत्री के स्वागत में इत्रनगरी अपनी विरासत पेश करेगी। साथ ही विश्वप्रसिद्ध गुलाबजल व गुलकंद का स्वाद भी प्रधानमंत्री लेंगे।
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कन्नौज का बेशकीमती इत्रदान भेंट करेंगे। यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि कन्नौज के उन हजारों शिल्पकारों का सम्मान है जिन्होंने सदियों से तरल स्वर्ण (इत्र) को शीशियों में सहेज कर रखा है। इस इत्रदान में विभिन्न प्रकार की दुर्लभ और मनमोहक खुशबुओं का समावेश होगा। इत्र के साथ-साथ प्रधानमंत्री को कन्नौज का विश्वप्रसिद्ध गुलाबजल और स्वास्थ्यवर्धक गुलकंद भी भेंट किया जाएगा। गौरतलब है कि कन्नौज का गुलाबजल अपनी शुद्धता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। वहीं, यहां की पारंपरिक मिठाई गट्टा भी प्रधानमंत्री के उपहार का हिस्सा होगी, जो कन्नौज के खान-पान की सादगी और स्वाद को दर्शाती है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि प्रधानमंत्री को यह उपहार भेंट करना जिले के निवासियों के लिए गर्व का विषय है।
इनसेट--
इत्रनगरी के व्यापारियों में भी दिखा उत्साह
प्रधानमंत्री को स्थानीय इत्र उत्पाद भेंट किए जाने की खबर से कन्नौज के इत्र व्यापारियों और कारीगरों में भारी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि इस कदम से एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) अभियान को और मजबूती मिलेगी और कन्नौज की खुशबू सात समंदर पार तक और तेजी से फैलेगी। द अतर्स एंड परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी का कहना है कि प्रधानमंत्री निश्चित रूप से इत्र कारोबारियों को कोई नई सौगात देंगे।
विज्ञापन
इनसेट-- -
पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री को बताईं थीं इत्र की बारीकियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से इत्र और स्वाद के शौकीन रहे हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद उनका पसंदीदा स्वाद है तो इत्र लगाने के भी शौकीन हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों भारत भ्रमण पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को उन्होंंने कन्नौज का इत्र व गुलकंद तथा गुलाबजल भेंट किया था।

इनसेट