{"_id":"58fa55364f1c1b677e8b45e0","slug":"the-power-tower-collapsed-broken-blackout-across-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली टावर का तार टूटा, जिले भर में ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली टावर का तार टूटा, जिले भर में ब्लैकआउट
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते जेई दिनेशचंद्र तिवारी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनकी से आ रही मेनलाइन बिल्हौर के पास गुरुवार रात टूटकर गिर गई। 220 केवी क्षमता की ये लाइन टावर नंबर 210 से जुड़ी थी। तार टूटने से जिले भर में ब्लैकआउट हो गया। 4 घंटे तक पूरे जनपद की बिजली गुल रही। रात में ही ट्रांसमिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर जाकर तार ठीक किया, तब जाकर आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान जिले के अस्पतालों और आला अधिकारियों के आवासों पर मैनपुरी से आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
कानपुर पनकी पावर हाउस से मैनपुरी तक जाने वाली 220 केवी मेन लाइन का तार कानपुर के कस्बा बिल्हौर के पास गुरुवार रात 8:40 बजे टूट गया। जिससे पूरे जिले की आपूर्ति बाधित हो गई। यहां तक की 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में भी अंधेरा छा गया। अवर अभियंता दिनेश चंद्र तिवारी ने मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी (ट्रांसमिशन) एसके सरल और अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) फतेहगढ़ ज्ञानेंद्र कुमार को दी। इसके बाद लाइन की पेट्रोलिंग कराई गई, तो पता चला कि बिल्हौर तहसील क्षेत्र के उत्तरीपूरा के पास 220 केवी मेन लाइन के टावर नंबर 210 के पास तार टूट गया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने रात में ही तार सही कराने के निर्देश दिए, इस पर उपखंड अधिकारी एसके सरल के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम रात में ही टावर पर पहुंची और शटडाउन लेकर तार को जोड़ा। देर रात 12:20 बजे आपूर्ति बहाल हुई। ब्लैकआउट से पूरे जिले में हाहाकार मच गया। रात में लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर बिजली गुल होने का कारण पता करते रहे। लेकिन अधिकारियों के नंबर इतने व्यस्त थे कि किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, सौ शैय्या अस्पताल सहित अधिकारियों के आवासों (ट्रांजिट हॉस्टल) के लिए मैनपुरी से आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान और एसडीओ रोहित कनौजिया भी जेई के साथ 220 केवी उपकेंद्र पर डटे रहे।