{"_id":"a4e661376125e6e1dfe88d2a3e964d02","slug":"the-police-looking-bender-ran-from-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख गिलास लेकर भागे शराबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देख गिलास लेकर भागे शराबी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के ठेकों के बाहर और सड़क किनारे शराब पीने वालों पर पुलिसिया डंडा चला। कोई गिलास लेकर तो कोई शराब का क्वाटर लेकर भागा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी करन सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव, सरायमीरा चौकी प्रभारी नवीन कुमार, मकरंदनगर चौकी प्रभारी रजनीश यादव, एसआई राजासिंह परिहार ने पुलिस जवानों के साथ अभियान चलाया।
तिर्वा क्रासिंग से शुरू हुआ चेकिंग अभियान बाईपास होते हुए पाल चौराहा, जलालपुर पनवारा, मकरंदनगर व शहर के अंदर चला। पुलिस को आता देख शराबी गिलास और शराब का क्वाटर लेकर भागे।
क्षेत्राधिकारी ने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि वे ठेके के सामने किसी भी व्यक्ति को शराब न पीने दें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शाम के समय नियमित रूप से शराबियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।