फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The police caught the thieves who stole from a grocery store

Kannauj News: किराना दुकान में चोरी करने वाले चोर पुलिस ने दबोचे

Thu, 04 Sep 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The police caught the thieves who stole from a grocery store
कन्नौज। 100 दिनों में किराना दुकान में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4670 रुपये, पान-मसाला, सिगरेट समेत अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम उदैतापुर निवासी उमेश दुबे की किराना दुकान से चार अप्रैल और 15 जुलाई की रात में चोरों ने नकदी और पान-मसाला, सिगरेट समेत अन्य सामग्री चोरी हुई थी। पुलिस टीम ने तेरामल्लू जाने वाले मार्ग पर मोचीपुर क्रॉसिंग के पास से दो संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 4,670 रुपये नकद, पान-मसाला, सिगरेट के बड़ी संख्या में पैकेट मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ग्राम तेजापुरवा निवासी अर्जुन उर्फ मोनू, सूरज उर्फ विकास बताया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


दोनों पर तीन-तीन मुकदमे हैं दर्ज
कोतवाल ने बताया कि अर्जुन उर्फ मोनू पर सदर कोतवाली और सूरज उर्फ विकास पर भी आबकारी अधिनियम समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed