{"_id":"a2296e3044bd4a30a0c39fb953260870","slug":"the-police-arrested-another-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले लाखन तिराहे पर दुर्गा विसर्जन यात्रा के
विज्ञापन
दौरान फायरिंग में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी
को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उच्चाधिकारियों ने कई घंटे तक
उससे पूछताछ की।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने बताया कि बब्लू पुत्र शम्मू भागने की फिराक में था। इसी दौरान उसे मकरंदनगर के निकट से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद नामजद अभियुक्त बब्लू को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। ज्ञात हो कि विसर्जन यात्रा के दौरान चली गोली से मकरंदनगर निवासी महेश कुशवाहा (25) की मौत हो गई थी, जबकि अपूर्व गुप्ता घायल हुआ था।
इस मामले में मृतक के भाई रमेश कुशवाहा ने अतहर वारसी, हासिम वारसी, सोनू वारसी, अकील वारसी, बब्लू, शकील अहमद उर्फ जानी, नफीस हाशमी सभासद, कैश खां तथा शमशुल सदर के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखाया था। एसपी ने कहा कि पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।
घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त बब्लू पुत्र शम्मू व अकरम पुत्र अकील की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य अभियुक्तों को भी जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा। उधर, कोतवाली पुलिस ने तमंचा लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल यादव के अनुसार, पैंदाबाद गांव निवासी अमित पुत्र रामप्रकाश व यूसुफपुर भगवान निवासी राहुल पुत्र दिलीप कुमार कुशवाहा को पकड़ा है।
अमित के पास से 315 बोर का तमंचा और राहुल के पास से तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इन युवकों को उप निरीक्षक सोवरन सिंह ने गिरफ्तार किया है।