फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The poisonous farmer has been poisoned by debt

कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर दी जान

Sun, 24 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 24 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
The poisonous farmer has been poisoned by debt
किसान राम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ठठिया(कन्नौज)। कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने शुक्रवार रात घर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। छह जनवरी को मृतक किसान की बेटी की सगाई है। किसान ने गांव के ही एक महाजन से ब्याज पर एक लाख का कर्ज ले रखा था। कई दिनों से वह तगादा भी कर रहा था। इधर, बेटी की सगाई के लिए पैसों का इंतजाम भी नहीं हो पा रहा था। इस कारण तनाव में चल रहा था।

विज्ञापन


 ठठिया थानाक्षेत्र के गांव भटौरा निवासी 50 वर्षीय किसान राम सिंह के पास महज पांच बीघा जमीन है। दो बेटियों की शादी करने देने के बाद तीसरी बेटी आरती और बेटे विकास व अजीत की शादी करना बाकी था। हाल में उसने बेटी आरती की शादी तय की थी। आगामी छह जनवरी को उसकी सगाई होनी थी। इससे घर मे तैयारियों का दौर चल रहा था। शुक्रवार को उसकी पत्नी बेबी फिरोजाबाद में रहने वाली बेटी के घर गई थी। घर में सिर्फ बच्चे मौजूद थे। शुक्रवार रात राम सिंह ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान की बेटी आरती देवी ने बताया कि बीते कई सालों से खेती में घाटा हो रहा है। पिता ने गांव के एक व्यक्ति से ब्याज पर एक लाख रुपये लिए थे। हाल में उसने रुपये वापस मांगे थे। इससे तनाव में आकर उन्होंने जान दे दी। तिर्वा एसडीएम अरूण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी आर्थिक मदद संभव है वह उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed