फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The plot failed , make yourself Claus killer

साजिश नाकाम, खुद बना बाबा हत्यारा

Sat, 20 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The plot failed , make yourself Claus killer

गांव कलकत्तापुरवा (कुड़रा) में तीन वर्षीय पौत्र की

विज्ञापन
हत्या बहू के मायके वालों को फंसाने के लिए बाबा ने की थी, पर उसकी यह साजिश नाकाम हो गई और खुद ही पौत्र का हत्यारा बन बैठा। उधर, थाने में एसपी, एएसपी ने हत्या के आरोपी बाबा से बंद कमरे में घंटों पूछताछ की और बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ कर जानकारी ली।

इसके बाद लिखापढ़ी कर हत्याभियुक्त को जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व आरोपी ने हवालात की दीवार पर सिर पटककर जान देने की कोशिश भी की। पौत्र की हत्या के आरोपी बाबा अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसका पुत्र कृष्ण गोपाल तिर्वा गया था।

तभी उसे किसी ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी बहू राधा ने पुलिस से उसके बेटे को पकड़वा दिया है। जानकारी करने के लिए उसने कृष्ण गोपाल से बातचीत का प्रयास किया, पर फोन नहीं मिला। इससे वह अपना आपा खो बैठा। इसके बाद बहू और उसके मायके वालों को फंसाने के इरादे से छोटे पौत्र आशीष को खेतों पर ले जाकर मार डाला।

उधर, शनिवार को एसपी दिनेश कुमार पी व एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य के साथ ही सीओ सुरेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से भी जानकारी की। इसके बाद एसओ मो. अनवर अहमद ने सुबह आरोपी बाबा को जेल भेज दिया।

जेल जाने से पहले थाने में आरोपी अमर सिंह अपने पुत्र से लिपटकर खूब रोया और एसओ से कहा कि उसके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। गुस्से व जुनून में आकर जो जुर्म हुआ, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। इस बीच हवालात में दीवार पर सिर पटककर आत्महत्या का प्रयास किया।

यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए और उसे बाहर निकालकर कड़ी सुरक्षा व निगरानी में बैठाया गया। एसओ ने बताया कि अमर सिंह की पत्नी कई वर्षों पहले मर गई थी, तब उसका एकमात्र पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ अन्नू पांच वर्ष का था। उसने ही उसे पाला था।

जवान होने पर कृष्ण गोपाल की शादी औरैया के थाना सुजानपुरवा के नयापुरवा गांव निवासी राधा से की थी। बीते तीन माह पहले विवाद होने पर राधा अपने मायके चली गई। अमर के पास पांच वर्षीय पौत्र हिमांशु, तीन वर्षीय आशीष अपने पिता के पास रहते थे। बाबा ही खाना बनाता था।

बीते तीन माह से ससुर-बहू के बीच विवाद की स्थिति चल रही थी। आशीष की मां राधा ने कहा कि उसने ससुर व पति के खिलाफ भरण पोषण व दहेज उत्पीड़न के तहत नोटिस दिया था। इसके बाद ससुर आए दिन उसे घर न आने पर बच्चों को मार डालने की धमकी दे रहे थे। बीते कई महीने से ससुर बदनीयती से देखते थे।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट भी करते थे। इसी बात से आजिज आकर वह अपने मायके में रह रही थी। राधा के पति ने राधा पर जेवर व नगदी लेकर घर से चले जाने व बच्चों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, तब से लेकर तनातनी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed