फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The person who molested a teenage girl was arrested

Kannauj News: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The person who molested a teenage girl was arrested
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ एससी एक्ट, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एक गांव निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि 22 जनवरी शाम को थाना क्षेत्र के खबरामऊ निवासी युवक आमिर खान घर में घुस आया। घर में अकेले नाबालिग बहन को धमकाते हुए छेड़छाड़ करने लगा। उसकी चीखपुकार सुनकर आए परिवार के सदस्यों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ एससी, पॉक्से, जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक राममनोज द्विवेदी, अंकुश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर ताहपुर गांव से पूर्व प्रधान के मकान के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed