फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The outbreak of fever is not stopping, 367 patients came to take medicine

Kannauj News: नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, दवा लेने पहुंचे 367 मरीज

Tue, 12 Nov 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of fever is not stopping, 367 patients came to take medicine
छिबरामऊ। कभी गर्म तो कभी सर्द मौसम ने लोगों की तबियत बिगाड़ रखी है। सोमवार को सौ शैया अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों की भीड़ ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन



सोमवार को सौ शैय्या अस्पताल की ओपीडी में डाॅ. शोभित भारद्वाज ने 300 के करीब मरीज देखे। इनमें से 70 मरीजों की जांच कराई गई। अधिकांश मरीज वायरल से ग्रसित थे। इसके अलावा आंखों में जलन, दर्द व आंख लाल होने की समस्या से परेशान 60 मरीजों को नेत्र सर्जन डाॅ. अविनाश गुप्ता ने परीक्षण कर दवाएं दीं। दोपहर दो बजे तक चली ओपीडी में भीड़ के चलते आपाधापी मची रही। औषधि वितरण केंद्र के सामने लगी लाइन में खड़े मरीजों को घंटों तक दवा के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



--------------
थोड़ी सी भी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती

डाॅ. शोभित भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों 24 घंटे में मौसम के अलग अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। शरीर दर्द और बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। नियमित समय पर दवा लेने के साथ ही उबले पानी को ठंडा कर पीयें। शाम ढलने के बाद मच्छरों से बचाव के लिए ऐसे कपड़े पहने जिससे पूरा शरीर ढंका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed