फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The organization will fight to protect traders.

Kannauj News: व्यापारियों की रक्षा के लिए संगठन करेगा संघर्ष

Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The organization will fight to protect traders.
छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कार्यसमिति की रविवार को बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


सौरिख रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ लालू गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती का मुख्य कारण व्यापारियों की एकजुटता है। नगर में विभिन्न ट्रेडों के गठन से संगठन को नई ताकत मिली है। व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से संगठन के साथ जुड़कर एकजुटता बनाए रखने और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को जिला महामंत्री संजीव गुप्ता, गल्ला आलू व्यापार संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सुशील दुबे, किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान वेद प्रकाश राठौड़, आनंद गुप्ता, अनुपम वर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed